उधमसिंह नगरनवीनतमराजनीति

काशीपुर : गढ़ीनेगी नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा ने मारी बाजी

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। गढ़ीनेगी नगर पंचायत के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा ने जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सचिन बटला को 94 वोटों से हराया। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी की रिकाउंटिंग की अपील खारिज कर दी गई।

मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से 7 मतगणना टेबलें स्थापित की गईं। जहां मतगणना कर्मियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतों की गिनती की। मतगणना केंद्र पर सुबह से ही प्रत्याशियों, उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। चुनाव परिणामों को लेकर लोगों में खासा उत्साह और उत्सुकता देखी गई।
आखिरकार चुनाव परिणामों का इंतजार खत्म हुआ। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा ने बीजेपी प्रत्याशी सचिन बटला को पटखनी दे डाली। अभिषेक सुखीजा ने सचिन बटला को 94 मतों से हराकर जीत अपने नाम कर ली। उनके जीत हासिल करते ही समर्थकों में जश्न का माहौल है।

Ad Ad
Ad