चंपावतटनकपुरनवीनतम

पूर्णागिरि धाम में सालभर चलेगी सफाई व्यवस्था, शासन ने दी ₹195.46 लाख की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधाएं बेहतर करने के क्रम में चम्पावत जिले के विश्व प्रसिद्ध श्री पूर्णागिरि धाम में 365 दिन नियमित साफ-सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए उत्तराखण्ड शासन ने ₹195.46 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

शासन के आदेशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण में ₹78 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। पूरे वर्ष धाम क्षेत्र और प्रमुख पैदल मार्गों की स्वच्छता व्यवस्था सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से संचालित होगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि पूर्णागिरि धाम हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल देने के लिए प्रशासन लंबे समय से शासन स्तर पर प्रयास कर रहा था। इस स्वीकृति के बाद मंदिर परिसर, पैदल यात्रा मार्ग, सार्वजनिक स्थल, शौचालयों और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में नियमित सफाई, कूड़ा संग्रहण व अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।

Ad Ad

डीएम ने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्था को शासन के तय मानकों के अनुसार गुणवत्ता के साथ काम करने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चम्पावत के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के समग्र विकास, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। वर्षभर स्वच्छता व्यवस्था लागू होने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

Ad