उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

सीएम धामी ने कुमाऊं क्षेत्र में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार को विकास एवं जन सुझाव रथ/एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं क्षेत्र में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विकास एवं जन सुझाव रथ/एलईडी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कुमाऊॅ के 29 विधानसभा क्षेत्रों में 29 विकास एंव जनसुझाव रथों के एलईडी द्वारा फिल्मों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रचार साहित्य के माध्यम से आम जन तक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सरकार की योजनाओं का यह प्रचार अभियान पूरे दिसंबर माह चलाया जायेगा।
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचे और वे इन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार जनता के साथ साझीदार के रूप में कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि मोदी के नेतृत्व में प्रदेश व देश गौरवशाली, स्वाभीमानी, सशक्त बना है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने प्रदेश में विकास के लिए एक लाख करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री शीघ्र कुमाऊॅ क्षे़त्र में आ रहे हैं। वे विकास की बड़ी सौगात दे कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि सैनिक के बेटे को प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया है हम दिन-रात कार्य करते हुए वित्तीय प्रबन्धन के साथ विकास कार्यो को धरातल में उतार रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कुमाऊं के सभी 29 विधानसभा क्षेत्रों के लिए विकास एवं जनसुझाव एलईडी रथ रविवार को रामलीला मैदान से रवाना किए गए हैं। जबकि 41 रथ गढवाल क्षेत्र के लिए 16 दिसम्बर को देहरादून से भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा इन रथों के माध्यम से विकास कार्यों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्र के अतिंम छोर तक पहुंचाई जाएंगी। रथों के माध्यम से जनता के सुझाव भी लिए जाएंगे। जनता के सुझाव आधार पर आगे की योजनायें बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे हमने प्रदेश व देश को आगे बढाया है। साथ ही पूरे विश्व में देश का मान बढाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वही करती है। सरकार द्वारा प्रदेश में विगत 5 वर्षों में विकास कार्यों के कीर्तिमान स्थिापित किए हैं। साथ ही सैनिकों का सम्मान बढाया है। काबीना मंत्री बंशीधर भगत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चौहमुखी विकास हुआ है। वहीं नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस अवसर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, उपाध्यक्ष आनन्द दरम्वाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, चम्पावत जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, प्रदीप जौनोटी, महापौर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, सलाहाकार राजू बिष्ट, पीआरओ मुख्यमंत्री दिनेश आर्या, हेमन्त द्विवेदी, शंकर कोरंगा, अनिल कपूर डब्बू, गजराज बिष्ट, प्रकाश रावत, मजहर नईम नवाब, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रमोद रौतेला,नवीन भट्ट, सुरेश गौड, भुवन भट्ट, भुवन जोशी, प्रमोद तोलिया, प्रमोद पंत, लाखन निगल्टिया, इन्दर सिंह रावत, रवि कुरिया, मोहन पाल,विजय बिष्ट, सुरेश तिवारी, विवके साह, चन्द्र प्रकाश जोशी, चतुर बोरा, मुकेश बेलवाल, विरेन्द्र जायसवाल, महेन्द्र कश्यप, विनीत पाण्डे, प्रतिभा जोशी आदि मौजूद रहीं।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड