टनकपुर में हर्षोल्लास के साथ बनाया गया सीएम धामी का जन्मदिन


टनकपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षण संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों में मिष्ठान वितरण किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर में मिष्ठान वितरित किया गया। बाद में नायकगोठ आंगनबाड़ी केंद्र में भी मिष्ठान वितरित किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष बगौली ने नायकगोठ आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए कुर्सियां भेंट कीं। इस मौके पर सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान रघुवर सिंह अधिकारी, विशाल सिंह, मुकेश साहू, योगेश जोशी, जसोद सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



