सीएम धामी के समन्वयक अधिकारी कड़ाकोटी ने सूखीढांग धूरा क्षेत्र में किया प्रचार


चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समन्वयक अधिकारी इंद्र सिंह कड़ाकोटी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, भेषज संघ के संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा व अन्य के साथ सूखीढांग, धूरा, चौड़ाकोट, आमखर्क, मथियाबांज, बुड़म, सुकनी आदि गांवों का दौरा कर लोगों से उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही उनके समस्याओं को भी जाना। कड़ाकोटी ने बताया कि जनता में सीएम धामी को लेकर जबरदस्त उत्साह है। सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत होना तय है। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पूर्व प्रधान शिवराज सिंह, खीम सिंह, वरिष्ठ नागरिक विशन राम, विशन सिंह बिष्ट आदि को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मिले स्कूली बच्चों से भी संवाद किया गया। बच्चों ने स्कूल दूर होने की समस्या बताई। इस दौरान मोहित जोशी, सुनील कुमार, विशन राम, हेमंत पांडेय, मोहन सिंह, चंचल सिंह, फकीर सिंह, निर्मल सिंह, कुंदन सिंह, देव सिंह, गीता देवी, पार्वती देवी, नीलावती देवी, माया देवी, भगवान सिंह आदि ग्रामीणों ने सीएम धामी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। चुनाव प्रचार अभियान में पूरन सिंह धामी, कमल किशोर, भीम सिंह, भरत राम, मनोहर सिंह, मोहन सिंह, खीम सिंह, शिवराज सिंह, देव कलौनी आदि शामिल रहे।


