जनपद चम्पावतटनकपुरराजनीति

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टनकपुर में प्रदर्शन कर फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तुलसी राम चौराहे पर पुतला फूंका। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि बढ़ती मंहगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है। रोजगार न होने से बेरोजगार युवा खासे परेशान हैं। प्रदेश का हर नागरिक भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष कैलाश राम, अमोड़ी ब्लाक अध्यक्ष प्रताप सिंह महराना, अम्बा दत्त भट्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष नीरज मिश्रा, गोपाल बिष्ट, देवेन्द्र सिंह, सुभाष चंद, अनिल प्रसाद सिन्हा, खालिद अजुम, भवानी टम्टा, जगदीश खर्कवाल, सूरज बोहरा, भैरव दत्त जोशी, हेम चन्द जोशी, सभासद योगेश पांडेय, वकील अंसारी, श्याम कुमार, मुस्तफा हसन,करन सिंह,कमल पंत ,संजय अग्रवाल,संजय गर्ग,रहीस सलमानी,नरेश सकारी, श्याम सिंह कठायत,दीपक नाथ,पान सिंह,अमित खन्ना, युवराज कोहली, ईशु अग्रवाल, रिषभ कुमार, आसिफ कुमार, जगदीश बिष्ट, दीपक पाण्डेय, चन्दन बिष्ट, गजेन्द पाल, सभासद अमित भट्ट टीटू, राहुल कुमार मस्सा, आरिफ कुरैशी, सिम्मा अंसारी, विवेक गंगवार, गिरीश नरियाल, हरीश जोशी, नवीन बोहरा, कमल भट्ट, आदिल सिद्दीकी, सौरभ गिरी, मोहन सिंह आदि शामिल रहे।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड