जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त किए जाने के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चम्पावत में भी कांग्रेस नेताओं ने सत्याग्रह किया। चम्पावत जिला मुख्यालय में मोटर स्टेशन पर गांधी प्रतिमा के सामने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया।

Ad

इस दौरान हेमेश खर्कवाल ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। आज सवाल पूछने पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की जा रही है। यह केंद्र सरकार की सोची समझी चाल थी। सत्याग्रह में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगदीश पांडेय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बडेला, एडवोकेट श्याम कार्की, ग्राम प्रधान प्रताप महराना, पूर्व प्रधान जगत सिंह महर, विपिन जोशी, ग्राम प्रधान भुवन चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस गोलू गंगोला, यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंह, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष लोहाघाट चिराग फर्त्याल, विधानसभा अध्यक्ष सूरज मिश्रा, छात्र संघ अध्यक्ष मनीष महर, संदीप रावत, प्रमोद बड़ेला, मुकेश महर, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अंकित भट्ट के साथ युवा कांग्रेस और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Ad