धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक धामी ने एक महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति पर आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है। पत्र की प्रति डीआईजी व एसएसपी पिथौरागढ़ को भी भेजी है।