जनपद चम्पावतशिक्षा

डीएम तोमर पहुंचे माउंट कार्मल स्कूल, बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -
चम्पावत के माउंट कार्मल स्कूल में बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का निरीक्षण करते डीएम विनीत तोमर।

चम्पावत। माउंट कार्मल स्कूल में आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डीएम विनीत तोमर रहे। उन्होंने छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल देखे और उनकी सराहना की। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा चार से कक्षा दस तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। डीएम ने विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ ही बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का निरीक्षण किया। वे बच्चों की परेड में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने का मंत्र भी दिया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की मेहनत एवं ईमानदारी से ली गई शिक्षा कभी व्यर्थ नहीं जाती। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं एवं आने वाला कल आपका है। इसलिए सभी को मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए एवं देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने स्कूल प्रशासन को कहा कि बच्चों को आज दी गई शिक्षा से ही उनका एवं देश का भविष्य सुनिश्चित होता है। इसलिए बच्चों की पढ़ाई पर व्यक्तिगत तौर पर प्रयास करने चाहिए। इसमें शिक्षक का भी अहम योगदान होता है। इससे पहले स्कूल में पहुंचने पर प्रधानाचार्य डैनी डोमिनिक व विद्यालय की बैंड टीम ने डीएम का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र की ग्राम प्रधान कुमारी सुनीता भी मौजूद रहीं। प्रदर्शनी के आयोजन में सुषमा जोशी, हीरा गोस्वामी, मेघा, दीपक, मुकेश, चम्पा, पूजा, मंजू, मनोज, सुमित व अन्य ने सहयोग किया। प्रदर्शनी में विद्यालय की ओर से बच्चों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। प्रदर्शनी में अधिकतर बच्चों ने ‘विज्ञान एवं तकनीकी का उपयोग पर्यावरण हितैषी होने पर जोर दिया।’

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड