चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत-लोहाघाट में 10 और 12 सितंबर को बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते चम्पावत एवं लोहाघाट क्षेत्र में 10 और 12 सितंबर को बिजली आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगी। यह जानकारी विद्युत वितरण खंड चम्पावत के अधिशासी अभियंता विजय सकारिया ने दी है।

उन्होंने बताया है कि 132/33 केवी सब-स्टेशन डेंसली (लोहाघाट) में हीट श्रिंक टर्मिनेशन किट भरने तथा 33/11 केवी गौड़ी पावर हाउस (चम्पावत) में 11 केवी ब्रेकर को बसबार से जोड़ने का कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते 33 केवी लोहाघाट एवं चम्पावत लाइनों की विद्युत आपूर्ति निर्धारित अवधि में बंद रखी जाएगी।

Ad Ad

10 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, खेतीखान, देवीधुरा और चम्पावत के समस्त पर्वतीय क्षेत्रों के उपसंस्थानों तथा संबंधित पोषक/फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था रखने की अपील

अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समयावधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था पहले से करने की अपील की है। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से कहा कि इन्वर्टर या जनरेटर का उपयोग करने वाले उपभोक्ता मुख्य बिजली लाइन को अनिवार्य रूप से पृथक (Isolate) कर लें, ताकि किसी अप्रिय घटना अथवा तकनीकी खराबी की संभावना न रहे।
उन्होंने बताया कि निर्धारित रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र सुचारू कर दी जाएगी।