बनबसा के पूर्व पत्रकार कवींद्र जोशी की मां लक्ष्मी देवी का निधन
बनबसा/चम्पावत। बनबसा के पूर्व पत्रकार एवं व्यवसायी कवींद्र जोशी की मां लक्ष्मी देवी का निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर है। लक्ष्मी देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार बनबसा स्थित श्मशान घाट में किया गया।

लक्ष्मी देवी के निधन पर दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय व हेमा जोशी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवाण सहित राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया। शोक जताने वालों में पत्रकार विनोद काला, दिनेश चंद्र पांडेय, नारायण दत्त भट्ट, राजेश देउपा, रवींद्र सिंह धामी, दीपक धामी, देवेंद्र देवा, दिनेश खर्कवाल, भुवन चंद्र पाटनी, सतीश जोशी सत्तू, योगेश जोशी, चंद्रशेखर जोशी, नवीन देउपा आदि शामिल रहे।

