उत्तराखण्ड

कुमाऊं के इस जिला अस्पताल के शौचालय में मिला चार माह का भ्रूण, मचा हड़कंप

Ad
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला अस्पताल में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब शौचालय में भ्रूण मिला। भ्रूण की जानकारी तब लगी जब यहां कार्यरत सफाई कर्मी रोजाना की तरह साफ सफाई के लिए शौचालय में गया। मामले की सूचना पुलिस को दे गई है। भ्रूण करीब चार माह का बताया जा रहा है। जिस तरह से जिला अस्पताल परिसर में भ्रूण मिला है, उससे कई संदेहों को बल मिल रहा है। पूरा मामला पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। चर्चा है कि गत दिवस रविवार को यह शौचालय बंद रहता है, जबकि शनिवार को दो बजे तक का अस्पताल रहता है। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने यह भ्रूण शनिवार को शौचालय में फेंका होगा। जिस शौचालय में भ्रूण मिला है वह जनरल ओपीडी का सार्वजनिक शौचालय है। वहां कोई भी जा सकता है, जबकि वार्ड के शौचालयों का प्रयोग भर्ती मरीज व उनके केयर टेकर ही अधिकांशत: करते हैं। इधर संबंधित सफाई कर्मी का यही कहना है कि वह जैसे ही भीतर दाखिल हुआ उसे वहां बहुत बुरी गंध महसूस हुई। जिसके बाद उसने पास जाकर देखा तो भ्रूण दिखाई दिया। जिसके बाद अस्पताल में हड़कम मच गया। मामले की फिलहाल पुलिस सूचना दे दी गई है।

Ad
Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड