उत्तराखण्डक्राइमनवीनतमहरिद्वार

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फिर हुआ फर्जीवाड़ा, दो छात्राएं पकड़ी गईं

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में लगातार एक के बाद एक फर्जीवाड़े की खबरें सामने आ रही हैं। जिसने परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी हाल ही मे हरिद्वार जिले के राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर केंद्र पर 8 फर्जी अभ्यर्थी धरे गए थे। जिसका मामला अभी ठीक से शांत भी नही हुआ था कि तभी इस बीच एक बार फिर से बहदराबाद ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहलपुर केंद्र पर दो फर्जी अभ्यर्थी फिर से पकड़े गए हैं।

बता दें बीते शनिवार को हरिद्वार जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहलपुर परीक्षा केंद्र पर गृह विज्ञान की परीक्षा थी। दरअसल यह परीक्षा 10:00 बजे शुरू हुई इस दौरान परीक्षा कक्ष संख्या चार में एक मूल परीक्षार्थी निवासी कैराना शामली की जगह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र की एक युवती डमी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा दे रही थी। यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि वहीं दूसरी ओर कक्ष संख्या 5 में तैनात निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने एक अन्य संदिग्ध परीक्षार्थी को भी दबोच लिया। यह युवती मूल परीक्षार्थी निवासी झाडवन गंगोह के स्थान पर बैठकर फर्जी तरीके से परीक्षा दे रही थी। दोनों के प्रवेश पत्र भी फर्जी निकले हैं। जिसके बाद उत्तर पुस्तिका को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है जिन दो परीक्षार्थी की जगह फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा दे रही थीं, वह वर्णिका लालयान इंटर कॉलेज हदीपुर हरिद्वार में पंजीकृत हैं। विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को आगामी परीक्षाओं में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad Ad