गोपाल बने उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के चम्पावत जिलाध्यक्ष


लोहाघाट। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की चम्पावत इकाई के अधिवेशन में अभियंताओं की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। महासंघ की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया। सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए। इनमें गोपाल राम कालाकोटी जिलाध्यक्ष, मनोज कुमार ओली सचिव, सुधीर कुमार शाखाध्यक्ष लोहाघाट, विशाल उप्रेती शाखा सचिव, राम नवीश राणा चंपावत के शाखाध्यक्ष बने।
एनेक्सी भवन में आयोजित अधिवेशन में अभियंताओं ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर किसी भी हालत में समझौता नहीं किया जाएगा। सभी निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप कराए जाएंगे। महासंघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुरेश डंगवाल, मंडल सचिव एलएम वर्मा की देखरेख में आयोजित अधिवेशन में अभियंताओं ने 10, 16, 26 वर्ष की सेवा के आधार पर एसीपी का लाभ दिलाने की मांग की। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए जीजान से जुटने की बात कही। नवीन चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठका का प्रबुद्ध शर्मा ने संचालन किया। इस मौके पर राजेंद्र गिरि, पीसी नरियाल, विनोद भंडारी, पंकज उप्रेती, हरीश जोशी, हरीश कुंवर, ज्योति कठायत, एमसी पांडेय, ललिता बिष्ट, विमल भट्ट, हेम पुनेठा, पंकज नेगी आदि रहे।

कैलाश भट्ट अध्यक्ष और कुलदीप गुप्ता मंत्री
टनकपुर। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ टनकपुर क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कैलाश भट्ट को डिपो अध्यक्ष और कुलदीप गुप्ता को मंत्री बनाया गया है। रमेश कुमार और मदन राज उपाध्यक्ष, मनीष कुमार संगठन मंत्री, शिवा, कुशल प्रजापति संयुक्त मंत्री, रवि कुमार कोषाध्यक्ष, कमलेश शर्मा कार्यालय सचिव, विवेक कुमार प्रचार मंत्री बने। लक्ष्मण सिंह, कमलेश कुमारी, अंशुल गुप्ता, कृष्णा अधिकारी, धीरज कलौनी, सुनील कलौनी कार्यकारिणी सदस्य बने। कुनाल राठौर, गौरव गुप्ता, रमावती देवी क्षेत्रीय प्रतिनिधि, महेश कुमार, दीप चंद्र शाह प्रांतीय प्रतिनिधि बने। मनोनयन चुनाव अधिकारी कुनाल राठौर, क्षेत्रीय मंत्री गौरव गुप्ता के देखरेख में हुआ। परिवहन मजदूर संघ ने रोडवेज में बस बेड़ा बढ़ाने, यात्रियों को सुरक्षित और अच्छी सुविधा देने के लिए काम करने पर जोर दिया।
