टनकपुर

टनकपुर में हुआ गोविंद बल्लभ पंत वेलफेयर फाउंडेशन का गठन, नवीन पंत बने अध्यक्ष

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। यहां गोविंद बल्लभ पंत वेलफेयर फाउंडेशन का गठन किया गया है। जिसके लिए सर्वसम्मति से भुवन चंद पांडे, नवीन चंद्र भट्ट, गंगा दत्त कलौनी व राजेंद्र कुमार को संरक्षक, नवीन चंद्र पंत को अध्यक्ष, संजय गर्ग और लीला मंगला को सचिव, हंन्सा जोशी व बसंत बल्लभ पुनेठा को उपाध्यक्ष, सूरज भारद्वाज को कोषाध्यक्ष, शंकर भट्ट को कानूनी सलाहकार, मुकेश गहतोड़ी, प्रभु सिंह को उपसचिव, संजीव गडकोटी को मीडिया प्रभारी चुना गया। महेश चंद्र राय, मुक्तयार हुसैन, जगदीश सिंह महर, अजय कुमार सक्सेना, बिहारी लाल सक्सेना और दिवाकर तिवारी को सदस्य बनाया गया है। वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नवीन पंत ने बताया कि जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाई जाएगी। जनहित मुद्दों का समाधान का प्रयास किया जाएगा। बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण हेतु कार्य किया जाएंगे। साथ ही पर्यावरण एवं स्वच्छता के स्तर पर कार्य किया जाएगा। शिक्षा स्वास्थ्य एवं नशे की स्तर पर सुधार करने को भी कार्य किए जाएंगे।

Ad
Ad