टनकपुर

शारदा नहर में छलांग लगाने वाली युवती का शव एनएचपीसी के पास से बरामद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। शारदा नहर में छलांग लगाने वाली युवती का शव पुलिस की रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। शव एनएचपीसी पॉवर चैनल के समीप से बरामद हुआ है। मालूम हो कि बुधवार की शाम को एक युवती ने आत्महत्या के इरादे से शारदा नहर में छलांग लगा ली थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नहर किनारे से मिले सामान की तलाशी लेने पर युवती की पहचान लता मंडल पुत्री बद्री प्रसाद मंडल निवासी चारूबेटा खटीमा के रूप में हुई थी। स्थानीय पुलिस ने लगातार युवती की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी रखा था। जिसका आज सुबह बनबसा एनएचपीसी पावर चैनल के समीपशव बरामद हुआ। मनिहारगोठ चौकी इंचार्ज तेज कुमार ने बताया कि युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Ad Ad