चंपावत

सूखीढांग क्षेत्र में गुलदार ने महिला को मौत के घाट उतारा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। सूखीढांग क्षेत्र में सक्रिय गुलदार ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह ग्राम धूरा के गजार गांव में आज सुबह लगभग साढ़े 10 बजे महिला को बाघ ने मार डाला है। मृतक महिला का नाम चंद्रावती देवी पत्नी प्रकाश चंद्र शर्मा, ग्राम धूरा, गजार, पोस्ट सूखीढांग बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके लिए रवाना हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ सुबह आठ बजे जानवरों के लिए चारा पत्ती लेने गई थी। इसी बीच गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। इसकी सूचना अन्य महिलाओं ने ग्रामीणों की दी। खोजबीन के बाद मटखानी के पास महिला का शव मिला। मृतका की दो पुत्रियों व दो पु.त्र हैं। पुत्रियां बीएएसी की छात्राएं हैं और दो पुत्रों में से एक ने बीए पास किया है, जबकि एक कक्षा 12 का छात्र है।