भीषण सड़क हादसा, यात्री बस खाई में गिरी, 21 लोगों की मौत, 61 घायल
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आज सुबह भयानक सड़क हादसा हुआ। यात्री बस खाई में गिरी गई जिससे 21 लोगों की मौत हो गई
ऊधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार की सुबह एक यात्री बस के खाई में गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 61 अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत बचाव अभियान चलाया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मामले घटना पर तुरंत संज्ञान लिया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख जताया। घायलों को उधमपुर अस्पताल में शिफ़्ट कर दिया गया है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एयरलिफ्ट करके जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिससे 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा पहाड़ी सड़क पर राम नगर इलाके के कागोर्ट गांव के पास सुबह करीब 10 बजे तब हुआ, जब बस एक मोड़ से गुजर रही थी। उन्होंने बताया कि एक बड़ा बचाव अभियान चल रहा है। घटनास्थल से कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ, बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर की ओर जा रही थी।

