चम्पावत : जनता मिलन में प्राप्त शिकायत का तत्काल निस्तारण
चम्पावत। डीएम कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे जोत सिंह पुत्र कुंवर सिंह, निवासी मऊ की शिकायत पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी लोहाघाट को आवश्यक निर्देश दिए, जिसके क्रम में शिकायत का तत्काल निस्तारण किया गया।
शिकायतकर्ता जोत सिंह ने अवगत कराया था कि वे ग्राम पुनियाल, पोस्ट मऊ के स्थायी निवासी हैं तथा उनकी खसरा/खतौनी में उनका नाम त्रुटिवश जीत सिंह दर्ज हो गया है, जबकि उनके अन्य सभी दस्तावेज—आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बीपीएल सूची, स्वास्थ्य कार्ड आदि में उनका नाम जोत सिंह अंकित है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी लोहाघाट ने मामले का परीक्षण करते हुए अभिलेखों का सत्यापन किया गया तथा खसरा/खतौनी में नाम की त्रुटि को सुधारते हुए जोत सिंह दर्ज कर दिया गया। शिकायत के त्वरित निस्तारण पर शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

