चंपावतनवीनतमबनबसाराजनीति

बनबसा में आम आदमी पार्टी ने चंदा चोरी और नीट पेपर लीक के खिलाफ फूंका केंद्र सरकार का पुतला, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। आम आदमी पार्टी (आप) उत्तराखंड ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार और पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में बनबसा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंदा चोरी और नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार का जोरदार विरोध करते हुए पुतला दहन किया।

पुतला दहन कार्यक्रम के बाद ‘आप’ के चम्पावत जिलाध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा गया। जिसमें राम मंदिर व बद्रीनाथ मंदिर परिसर में हुई कथित चंदा चोरी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नीट पेपर लीक प्रकरण की तुरंत निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही दोनों ही बेहद संवेदनशील मामलों में संलिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई और कठोर दंड सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण देशवासियों के मन में चंदा चोरी और नीट पेपर लीक के कारण भारी आक्रोश व्याप्त है, जिसके चलते देश के कई युवा साथी जगह-जगह आंदोलन करने को मजबूर हैं। उन्होंने इन विषयों को बेहद गंभीर बताते हुए केंद्र सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग दोहराई। इस पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक जोशी के साथ मुख्य रूप से संजय श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, विजय गुप्ता, सुरेंद्र, सुनील, प्रकाश, विजेंद्र आदि सहित कई अन्य ‘आप’ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad