क्राइमजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट में अराजकतत्वों के हौसले बुलंद, नाबालिक से की छेड़छाड़, हमला भी किया, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट में मनचलों और अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं। नगर के अंतर्गत एक नाबालिक के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता नाबालिक के पिता ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी है।

पिता के मुताबिक उनकी नाबालिक बेटी शाम करीब सवा छह बजे अपने दोस्त के साथ घूमने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक हिमांशु बिष्ट निवासी रायकोट अपने दोस्त के साथ बाइक में दोनों का पीछा करने लगा और उसने मेरी बेटी से उसका मोबाइल नंबर मांगा। जब उसने प्रतिरोध किया तो वह गाली गलौज और मारपीट पर उतर आया। उसने मेरी बेटी को थप्पड़ मारे और उनके ऊपर हमला कर दिया।

Ad Ad


बेटी ने बताया कि हिमांशु ने उसका हाथ पकड़ लिया और थप्पड़ मारा। मेरी लड़की ने बताया कि उसके अंगूठे में और अंगुलियों में खून भी बहने लगा। बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना जय दुर्गा टेंट हाउस के पास की है। उन्होंने दोनों मनचलों असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उनकी बेटी सदमे में है।
आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी युवक हिमांशु के बड़े भाई लकी बिष्ट ने भी उनकी बेटी से छेड़खानी की थी। जिस पर उन्होंने लोहाघाट थाने में शिकायत दर्ज की थी। लकी बिष्ट और उसके परिजनों ने लोहाघाट थाने में लिखित माफी नामा दिया था। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया है कि पीड़ित नाबालिक के पिता के द्वारा तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। महिला दरोगा को मामले की जांच सौंपी गई है।

Ad Ad