चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

आधी रात बेलखेत में धधकी JCB, चम्पावत फायर यूनिट ने समय रहते आग पर पाया काबू

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत के बेलखेत क्षेत्र में शुक्रवार तड़के सड़क किनारे खड़ी एक जेसीबी (JCB) मशीन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चम्पावत की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि आग में जेसीबी पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

फायर विभाग के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को रात 12:58 बजे फायर स्टेशन चम्पावत को सूचना मिली कि बेलखेत में सड़क किनारे खड़ी एक जेसीबी में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर फायर कर्मियों ने देखा कि आग पूरी जेसीबी को अपनी चपेट में ले चुकी थी। इसके बाद टीम ने वाटर टेंडर और होजरील की सहायता से लगातार पम्पिंग करते हुए आग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया और कुछ ही देर में उसे पूरी तरह बुझा दिया। फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से भी रोक लिया गया।
घटना में जेसीबी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है। अग्निशमन अभियान में शामिल फायर टीम में DVR नीरज जोशी, फायरमैन सचिन सिंह व फायरमैन शीश राम राणा शामिल रहे।

Ad Ad