टनकपुर

पत्रकार अशोक गुप्ता को मातृ शोक हुआ

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर के पत्रकार अशोक गुप्ता की मां शांति देवी (78) साल का निधन हो गया। शुक्रवार की देर अचानक उनका स्वास्थ खराब हुआ और कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे अपने पीछे पति, पुत्र, पुत्री सहित भरेपूरे परिवार को छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को शारदा घाट में किया गया। मुखाग्नि पुत्र अशोक गुप्ता ने दी। पत्रकार की मां के निधन पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूरन मेहरा, धर्मानंद पांडे, हर्षवर्धन सिंह रावत, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा, प्रभारी ईओ खुशबू पांडेय, एसओ जसवीर चौहान के साथ ही समस्त पत्रकारों ने शोक जताया है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड