उत्तराखण्डउधमसिंह नगरनवीनतम

काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला: पीएचक्यू ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। हल्द्वानी में काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस मुख्यालय ने आईजी कुमाऊं रेंज को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता एसके मीणा ने बताया कि इस मामले में 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। आईजी रेंज से कहा गया है कि इस पूरे घटनाक्रम में प्रत्येक तथ्य पर विस्तृत जांच की जाए।
बता दें कि सुखवंत सिंह ने शुक्रवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो भी बनाई और एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें सुखवंत सिंह ने ऊधमसिंहनगर के आईटीआई थाना प्रभारी समेत कई कर्मचारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस प्रकरण में एसएसपी ऊधमसिंहनगर ने दो कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ नौ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।