उधमसिंह नगरनवीनतम

खटीमा: विधायक कापड़ी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वत हो चुकी है, नन्हे की मौत पर पुलिस कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। कांग्रेस कार्यालय में स्थानीय विधायक व सदन में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी ने प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गत पांच जनवरी को बाबा भारामल मंदिर में मंदिर के मुख्य महंत हरि गिरी जी महाराज एवं उनके सेवादार की निर्मम हत्या हुई। अब दो दिन पहले इस केस के अंतिम चश्मदीद गवाह की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है।

विधायक भुवन चंद्र कपड़ी ने कहा कि इस घटना को लगभग बीस-बाईस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इस मामले में पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी है और केस के अंतिम चश्मदीद गवाह नन्हे की भी मौत हो गई है। कापड़ी ने कहा कि जब नन्हे केस का महत्वपूर्ण गवाह था तो उसे छोड़ा क्यों गया और यदि छोड़ा गया तो उसको पुलिस सुरक्षा क्यों नहीं दी गई। जब साधु संतों की निर्मम हत्या कर दी जा रही है तो आम जनता कहां सुरक्षित है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बिल्कुल धवस्थ हो चुकी है।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश सिंह राठौर बॉबी, जसविंदर सिंह बाजवा, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस नरेंद्र आर्या, कांग्रेस नगर अध्यक्ष खटीमा रवीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, मान सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी उमेद सिंह रौतेला, नासिर खान, रमेश जोशी, मो. ताहिर, अरफात अंसारी, ग्राम प्रधान वीरेंद्र राज, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज टम्टा, सुखविंदर सिंह पंधेर, लकी पंधेर, रेहान अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Ad