चंपावतनवीनतम

गणतंत्र दिवस पर चम्पावत जिले के दो पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। पुलिस महानिदेशक द्वारा गणतन्त्र दिवस 2024 के अवसर पर सेवा के आधार पर जनपद चम्पावत के 02 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गई थी। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में उत्कृष्ट सेवा के लिए बिपिन चंद्र पंत क्षेत्राधिकार महोदय चम्पावत को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा डीजीपी द्वारा पुलिस मुख्यालय देहरादून में सराहनीय सेवा के लिए अ0उ0नि0 त्रिलोक सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। एसपी अजय गणपति कुम्भार द्वारा दोनों पुलिस अधिकारियों को सम्मान मिलने पर बधाई दी है। साथ ही इसी प्रकार से मेहनत व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने की अपेक्षा की गयी है।

Ad Ad