जनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट के व्यापारी राजेश बिष्ट का हुआ आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। लोहाघाट की खड़ी बाजार में बिष्ट गारमेंट्स के स्वामी राजेश बिष्ट उर्फ राजू दा का 55 वर्ष की आयु में मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से व्यापारियों व नगर में शोक की लहर छा गई। जानकारी के मुताबिक राजेश बिष्ट मंगलवार दोपहर अपने घर में अचानक अचेत हो गए। सूचना मिलने पर व्यापारी दीपक ढेक, भास्कर पाटनी, प्रमोद गहतोड़ी, सौरभ, विवेक, हेमंत पांडे आदि ने आनन फानन में उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉ. बीना मेलकानी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजू दा के आकस्मिक निधन पर नगर के समस्त व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने दुख जताया है। बिष्ट मूल रूप से खूना के रहने वाले थे। बुधवार को रिशेश्वर घाट लोहाघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजेश बिष्ट अपने मृदु व्यवहार के चलते व्यापारियों में काफी लोकप्रिय थे तथा फुटबॉल के शानदार खिलाड़ी रहे थे।