उत्तराखण्डनवीनतमनैनीताल

दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी नहीं रहे, हार्ट अटैक से निधन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की खबर से सूचना विभाग और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ। उनके अचानक निधन की खबर से विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों, पत्रकारों और उनके परिचितों में गहरा दुःख है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से उन्हें अत्यंत पीड़ा हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Ad Ad

गिरिजा शंकर जोशी के निधन की सूचना मिलते ही नैनीताल समेत पूरे सूचना विभाग में शोक का माहौल है। सहकर्मियों और विभाग से जुड़े लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। लोगों ने उनके सहज, सरल और सहयोगी व्यक्तित्व को याद करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करने की कामना की।

विभिन्न पत्रकार संगठनों और मीडिया कर्मियों ने भी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया। पत्रकारों ने कहा कि उनका निधन पत्रकारिता और सूचना तंत्र से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति है। संगठनों की ओर से शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गई।

गिरिजा शंकर जोशी के अचानक निधन की खबर से उनके सहयोगियों और परिचितों को गहरा आघात लगा है। उनके निधन से सूचना विभाग ने एक अनुभवी अधिकारी के साथ-साथ सहज, सरल और सहयोगी व्यक्तित्व को खो दिया है।

चम्पावत खबर परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।