चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट : जिलाधिकारी के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन, एनएच के खुले कलमठ में गिरा बाइक सवार

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा सड़क दिए गए निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में खुले स्क्रबर/कलमठ दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। लोहाघाट में एनएच विभाग के द्वारा पिछले 6 माह से खोदे गए कलमठ अधूरे छोड़ दिए गए हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। आज शुक्रवार शाम 7:00 बजे करीब राष्ट्रीय राजमार्ग में आरा मशीन के समीप प्रेम नगर की ओर जा रहा बाइक सवार खुले कलमठ में बाइक सहित जा गिरा। इसमें उन्हें गंभीर चोट पहुंची। गनीमत रही कि इस कलमठ में निकली सरिया उन्हें नहीं लगी। आसपास से गुजर रहे लोगों के द्वारा किसी तरह बाइक व सवार को गड्ढे से निकाला गया।


स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पिछले कई महीनो से कलमठ निर्माण का काम हो रहा है, लेकिन इसे समय पर पूरा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि इन खुले कलमठ में अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने एनएच के अधिकारियों व ठेकेदार पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य को लेकर कोई चेतावनी से संबंधित बोर्ड और टेप भी नहीं लगाई गई है। लोगों ने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की।

Ad Ad
Ad Ad