टनकपुर

टनकपुर में आयोजित की गई लोक अदालत, आठ वादों का हुआ निस्तारण

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर शनिवार को टनकपुर न्यायालय में सिविल जज रजनीश मोहन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के 15 वादों में से कुल आठ वाद जिनमें एनआई एक्ट, फौजदारी, पारिवारिक एवं सिविल मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। पीठ के सदस्य अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शुक्ला रहे। इस दौरान वैयक्तिक सहायक अरविंद कुमार, पेशकार विनोद कुमार, डिप्टी नाजिर भरत बोरा मौजूद रहे। लोक अदालत को सफल बनाने में बार एसोसिएशन के सचिव कमल गड़कोटी व उपाध्यक्ष बृजेश कुमार का सहयोग रहा।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड