चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, लगाया जुर्माना

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नगर पालिका परिषद चम्पावत ने नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत टीम ने चार प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कुल ₹1200 का जुर्माना लगाया गया।

नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पालिका अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना, साफ-सफाई को दुरुस्त रखना और आम जनता को आवागमन में होने वाली असुविधा से बचाना है।इसके साथ ही नगर पालिका ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से सहयोग की अपील की है। पालिका ने चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों, मुख्य सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से अतिक्रमण न करें, अन्यथा भविष्य में और अधिक सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad
Ad Ad