क्राइमचंपावतटनकपुरनवीनतम

ऑपरेशन कालनेमि: बाबा की वेशभूषा में घूम रहे 5 संदिग्धों का टनकपुर पुलिस ने किया चालान, एक पर यूपी में दर्ज है आपराधिक मामला

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत जिले में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में टनकपुर पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान बाबा (साधु) की वेशभूषा में हारमोनियम लेकर घूम रहे 05 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनका गहन सत्यापन किया गया।

पुलिस ने CAGS/ICJS पोर्टल के माध्यम से इन सभी व्यक्तियों के आपराधिक अभिलेखों की ऑनलाइन जांच की। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि इनमें से एक व्यक्ति के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के थाना सेहरामऊ उत्तरी, जनपद पीलीभीत में पहले से ही एक आपराधिक अभियोग पंजीकृत है।
सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने पांचों व्यक्तियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान की कार्रवाई की और उन्हें आवश्यक चेतावनी व हिदायत दी। चम्पावत पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बनी रहे।

Ad Ad