क्राइमचंपावतनवीनतमबनबसा

ऑपरेशन प्रहार: बनबसा पुलिस ने 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। उत्तराखंड में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत बनबसा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 अक्टूबर 2026 को कैनाल क्षेत्र शारदा नदी के पास से दो अभियुक्तों को कुल 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान करन कश्यप (पुत्र सतपाल कश्यप, निवासी- वार्ड संख्या-06, नई बस्ती, थाना बनबसा, जनपद चम्पावत, उम्र 22 वर्ष) और रचित मौर्य (पुत्र रंजीत मौर्य, निवासी- वार्ड संख्या-06, नई बस्ती, थाना बनबसा, जनपद चम्पावत, उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई है।

Ad Ad

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6.85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। इस संबंध में थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/21/27 के तहत एफआईआर संख्या 80/2026 पंजीकृत कर ली गई है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय मित्तल, उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल नईम अहमद और कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे।