टनकपुर

टनकपुर में पालिका ने छह व्यापारियों से एक हजार जुर्माना वसूला

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने छह व्यापारियों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए एक हजार रुपए जुर्माना वसूला। मंगलवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में नगर के कई जगहों में प्लास्टिक हटाओ अभियान चलाया गया। ईओ जोशी ने बताया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करना, सड़क पर कूड़ा फेंकना एवं थूकना के जुर्म में चालानी कार्रवाई की गई। बताया कि इस दौरान कुल छह व्यापारियों से एक हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद, पूरन लाल शाह, अर्जुन सिंह, हरि दत्त पंत, राकेश कुमार, शगुन सक्सेना, प्रकाश नेगी, विशाल वाल्मिकी आदि रहे।

Ad