चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

पाटी नगर पंचायत चुनाव: सभी चार वार्डों के सभासद पद के नतीजों की घोषणा, अब अध्यक्ष पद के लिए मतगणना शुरू

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत/पाटी। नवगठित पाटी नगर पंचायत के चुनाव परिणामों में सभी 4 वार्डों के सभासद पद के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करते हुए मतों की गिनती पूरी कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जौलाड़ी वार्ड से बबलू सिंह पाटनी ने एकतरफा मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 151 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने सबसे नजदीकी प्रतिद्वंदी दिनेश मेहता को 22 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। दिनेश को 129, कमल को 86, मनीषा को 64 व विवेक को 57 मत मिले।

रानीचौड़ वार्ड से शांति देवी ने जीत का परचम लहराया। शांति देवी को 166 मत मिले, जबकि खीमा देवी को 100 व रुकमणि देवी को 86 वोट मिले। वहीं पूनाकोट वार्ड से संगीता ने विजय हासिल की। संगीता को 145 व मनीषा को 95 मत हासिल हुए। न्यू कॉलोनी वार्ड से नवल पचौली ने जीत दर्ज की। न्यू कॉलोनी वार्ड से नवल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराकर जीत का परचम लहराया। नवल को 183, संजय को 161, विनोद को 97 व दीपक को 41 प्राप्त हुए।

Ad Ad
Ad