चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमस्वास्थ

चम्पावत में नेत्रदान पखवाड़े के तहत लोगों को किया जागरूक

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नेत्रदान पखवाड़े के तहत बुधवार को जिला अस्पताल चम्पावत, उप जिला अस्पताल लोहाघाट और टनकपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी देते हुए इसके लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नेत्रदान किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी ला सकता है। मृत्यु के बाद किए गए नेत्रदान से दृष्टिबाधित व्यक्ति को आंखों की रोशनी मिलने की उम्मीद पैदा होती है। उन्होंने लोगों से नेत्रदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने की अपील की।

Ad Ad

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि नेत्रदान पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए आगे आने के लिए प्रेरित करना है। स्वास्थ्य कर्मियों ने नेत्रदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए लोगों के सवालों का भी समाधान किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नेत्रदान के महत्व को समझा और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।