चंपावतटनकपुरनवीनतम

चरण मंदिर के पास मलबा गिरने से टनकपुर-जौलजीबी रोड फिर बंद, कई गांवों का संपर्क कटा

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। सीमांत क्षेत्र की महत्वपूर्ण टनकपुर-जौलजीबी रोड पर पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया है। चरण मंदिर के पास यह सड़क एक सितंबर से बंद है। लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने का काम भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इससे पहले पिछले सप्ताह भी चरण मंदिर के पास चट्टान गिरने से टनकपुर-जौलजीबी रोड करीब 60 घंटे तक बंद रही थी। बार-बार सड़क बंद होने से सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क बंद होने के कारण कलढुंगा, चूका, सीम, खेत, खिरद्वारी समेत नेपाल सीमा से लगे कई गांवों का टनकपुर से सड़क संपर्क कट गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन के साथ ही रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही में भी दिक्कतें हो रही हैं।
लोनिवि टनकपुर के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी रोड को खोलने का काम लगातार जारी है। हालांकि, पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण मौके पर काम करना जोखिम भरा है और इससे सड़क खोलने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने बताया कि मलबा हटाने के लिए मौके पर तीन मशीनें लगाई गई हैं। विभाग की ओर से सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad Ad