चंपावतटनकपुरनवीनतमराजनीति

सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, तीखी नोकझोंक

ख़बर शेयर करें -

पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन, 18 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

टनकपुर/चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें पीलीभीत चुंगी और गैस वितरण कार्यालय के पास रोक लिया और हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, कुल 18 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर महिला और दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और दलितों के साथ भेदभाव की घटनाएं बढ़ रही हैं। कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

Ad Ad

हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं में प्रदेश सचिव सतीश पांडेय, नीरज मिश्रा, विनोद सिंह बड़ेला, साहिल गिरी, श्याम सक्सेना, इरशाद, आदिल, गौरव जोशी, पान सिंह रावत, अदनान, अमन, आकाश, आशिफ खान, अबरार, श्रीमन गुप्ता, शिवम मिश्रा और फैसल सिद्दीकी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।