चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

खेतीखान के राहुल पांडेय ने मनोविज्ञान विषय से पास की UGC नेट परीक्षा

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। खेतीखान के राहुल पांडेय ने मनोविज्ञान विषय से यूजीसी नेट परीक्षा पास की है। राहुल की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा खेतीखान से हुई। जिसके बाद स्नातक लोहाघाट डिग्री कॉलेज और स्नातकोत्तर उत्तराखंड मुक्त विवि हल्द्वानी से किया है। इन्होंने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से गाइडेंस एवं कॉउंसलिंग में डिप्लोमा किया है। राहुल ने लगातार चौथी बार यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। वर्तमान में राहुल अपना शोध कार्य एसएस जे कैंपस अल्मोड़ा से प्रोफेसर मधुलता नयाल के संरक्षण में कर रहें हैं। राहुल अपनी सफलता का श्रेय माता रेखा पांडेय, पिता गिरीश चन्द्र पांडेय, दादाजी सतीश चंद्र पांडेय, चाचाजी मनोज पांडेय, प्रमोद पांडेय, बहन वेदिका और भावना जीजाजी योगेश जोशी , गुरुजन गोपाल मनराल, प्रोफेसर मधुलता नयाल, प्रोफेसर रीतू मित्तल और डॉ. किरन कर्नाटक को देते हैं। इनका लक्ष्य ग्रामीण इलाकों में मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपचार तथा कॉउंसलिंग को उपलब्ध कराना और लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। राहुल अपना शोध कार्य भी ग्रामीण परिवेश में मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए कर रहे हैं।