जनपद चम्पावत

चम्पावत में रामलीला के पात्रों का चयन किया

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। आदर्श राम सेवा समिति मल्लीहाट ने रामलीला के पात्रों का चयन कर लिया है। रामलीला का शुभारंभ पहली नवरात्रि से किया जाएगा। इसके लिए पात्रों को गहन तालीम दी जा रही है। समिति अध्यक्ष भगवत शरण राय ने बताया कि रामलीला के पात्रों का चयन कर लिया गया है। भानु तड़ागी को राम, कमल बिष्ट को लक्ष्मण, धीरेंद्र साह को सीता और अशोक वर्मा को रावण के पात्र के लिए चुना गया है। भगवत साह हारमोनियम और इमाम बक्श को तबला मास्टर की की जिम्मेदारी दी गई है। तालीम मास्टर मुक्तेश पचौली पात्रों को हर रोज गहन प्रशिक्षण दे रहे हैं। अध्यक्ष ने बताया कि मल्लीहाट की रामलीला को इस वर्ष 130 साल पूरे हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहली नवरात्रि को रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। रविवार को कमेटी सदस्यों ने रामलीला में प्रयुक्त होने वाले कपड़े, पर्दे और अन्य सामग्री को चयन किया। इस मौके पर सचिव सौरभ साह, कोषाध्यक्ष विकास साह व हीरा बल्लभ पलसाई, विजय चौधरी, भुवन पचौली, दीपक तड़ागी, नरेश प्रहरी, देवेंद्र वर्मा, जगदीश खर्कवाल, रीतेश राय, नवीन लाल वर्मा, कैलाश नाथ, रोशन लाल, अर्जुन आदि मौजूद रहे।

Ad