चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

रोहित बिष्ट को केएमवीएन में गैर सरकारी निदेशक बनने पर व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नगर पालिका चम्पावत में लगातार दूसरी बार सभासद बने रोहित बिष्ट को अब बीजेपी सरकार में नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें कुमाऊं मंडल विकास निगम में गैर सरकारी निदेशक बनाया गया है। उनके गैर सरकारी निदेशक बनने पर चम्पावत व्यापार संघ और अन्य संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया।

शुक्रवार को जिला मुख्यालय में व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह की अध्यक्षता में रोहित बिष्ट को कुमाऊं विकास निगम में गैर सरकारी निदेशक बनाए जाने पर स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग करते हुए रोहित बिष्ट को निदेशक बनने पर बधाई दी। कहा कि उत्तराखंड सरकार की ओर से एक छोटे से कार्यकर्ता पर भरोसा करते हुए उन्हें सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। गैर सरकारी निदेशक बनने पर रोहित बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसको बखूबी निभाएंगे और सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाएंगे। स्वागत समारोह कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, सभासद नंदन तड़ागी, एडवोकेट श्याम सिंह कार्की, सनी वर्मा, व्यापार संघ महांत्री हरीश सक्टा, भागवत शरण राय, सुधीर साह, प्रकाश मुरारी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
Ad Ad