नवीनतम

एसपी पींचा ने किया थाना लोहाघाट और पाटी का औचक निरीक्षण, लोगों की समस्याएं भी सुनीं

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। एसपी देवेंद्र पींचा ने थाना लोहाघाट और थाना पाटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसंवाद भी किया। कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई। कर्मचारियों को पुलिसिंग से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पाटी थानाक्षेत्र के अन्तर्गत नशीले पदार्थो की अवैध बिक्री के सम्बन्ध में कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। पाटी व्यापार मंडल के अध्यक्ष व सदस्यगणो से वार्ता की गई। लोहाघाट में नगरपालिका सभागार में जनसंवाद किया गया। थाना लोहाघाट क्षेत्र में वर्तमान में आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व सभासदों ने समस्याओं को रखा। एसपी ने अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना लोहाघाट में टैक्सी स्टैंड व लोहाघाट में प्रतिदिन लगने वाले जाम, यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, पूर्व चेयरमैन लता वर्मा आदि मौजूद रहे।

Ad