चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में प्रदेश की पहली पिंक लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। नगर की आरएफसी रोड पर ‘जिए पहाड़ समिति’ की ओर से स्थापित प्रदेश की पहली पिंक (गर्ल्स) लाइब्रेरी का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। बालिकाओं के लिए स्थापित पुस्तकालय का उद्घाटन वयोवृद्ध पार्वती देवी, एलोरा कैपिटल लंदन के सीईओ व समाजसेवी राज भट्ट एवं सीडीओ गणेश सिंह खाती ने किया।

टनकपुर में जिए पहाड़ समिति की पहली पिंक लाइब्रेरी का शुभारंभ करतीं वयोवृद्ध महिला पार्वती देवी व अन्य।

जिए पहाड़ समिति के जिला समंवयक अनिल चौधरी पिंकी ने बताया कि भारत सरकार की ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ मुहिम के तहत बालिकाओं की शिक्षा एवं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में योगदान देने के लिए क्षेत्र की बालिकाओं के लिए यह पुस्तकाल स्थापित किया गया है। यह पूरी तरह से निशुल्क है। बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्राओं को देश एवं प्रदेश की सरकारी सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मार्गदर्शन कराया जाएगा।

मालूम हो कि उत्तराखंड पीसीएस 2016 के टॉपर हिमांशु कफल्टिया ने एसडीएम टनकपुर रहते हुए ‘जिए पहाड़ समिति’ का गठन किया था। जिसके माध्यम से जनपद के साथ ही पहले के विभिन्न स्थानों पर पुस्तकालय स्थापित किए जा रहे हैं। समिति के जिला संयोजक अनिल चौधरी ने बताया कि यह उत्तराखंड का 27वां तथा चम्पावत जिले का 21वां नागरिक पुस्तकालय। यह राज्य का पहला पिंक (बालिकाओं के लिए) पुस्तकालय खोला गया है। पुस्तकालय के शुभारंभ अवसर पर लाइब्रेरी के पुरातन छात्र तहसीलदार अल्मोड़ा मोहित देउपा, अंजलि चंद उप शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा, राकेश जोशी, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के राजपाल चौहान, इंद्रेश लोहनी, मेघराज देउपा, रोहिताश अग्रवाल, डॉ. विनोद जोशी, धीरज मौनी, लीलाधर शर्मा, महेश बोहरा, रेनु जोशी, गीता प्रजापति, छाया मौनी, गीता अधिकारी, दीपा धानिक, अनिता भट्ट, अंकिता जोशी, गीता जोशी आदि मौजूद रहीं।