क्राइमचंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : 3.50 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, अभियुक्त पर पूर्व में भी दो मुकदमे हैं पंजीकृत

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। शुक्रवार की देर शाम टनकपुर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 3.50 ग्राम स्मैक बरामद की।

पुलिस क्षेत्राधिकार विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं कोतवाल चेतन रावत के निर्देश पर वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर के नेतृत्व में गठित टीम ने मनिहारगोठ अंडरपास के समीप से चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 3.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम ने दिवाकर कुमार उर्फ नन्हे पुत्र राजू कुमार निवासी लाल इमली पड़ाव वार्ड नंबर 7 उम्र 32 साल के पास से 3.50 ग्राम स्मैक बरामद की है। उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/21 मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी दो मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस टीम में पूरन सिंह तोमर वरिष्ठ उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, प्रकाश सिंह शामिल रहे।

Ad Ad
Ad Ad