रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का धरना जारी, सीएम को ज्ञापन भेजा
टनकपुर/चम्पावत। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। परिषद ने कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष भोपाल सिंह के नेतृत्व में चल रहे धरने के चौथे दिन गुरुवार को परिषद ने मुख्यमंत्री को कैंप कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा गया है कि सहायक महाप्रबंधक टनकपुर द्वारा मुख्यालय के नियम के विपरीत मनमाने ढंग से कार्य कर निगम को गंभीर आर्थिक हानि पहुंचाई जा रही है। कहा गया है कि संगठन के द्वारा बार-बार अनुरोध करने के उपरान्त निगम की ऑफ रोड बसों को ऑन रोड न करने से निगम को लगभग 04 करोड़ की आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है। इसके साथ ही उनके निगम मुख्यालय के निर्देशों के विपरित कार्य किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप निगम के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे है। आलम यह है कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए परिवहन निगम के पास धनराशि का आभाव है। जिसका रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद टनकपुर क्षेत्र घोर विरोध करती है। निगम प्रबन्धन की निगम विरोधी निति के लिए धरना कार्यक्रम दे रही है।

धरना प्रदर्शन क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपाल सिंह व क्षेत्रीय मंत्री राजेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में चल रहा है। धरना देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष बलदेव प्रसाद, कैलाश, दीपक कठायत, भूपेन्द्र बिष्ट, विजय, आकाश कुमार, रिंकू काण्डपाल, दिनेश भट्ट, पंकज पंत शाखा मंत्री, कौशल कनार्टक, संजीव कुमार, भूपाल सिंह, विक्रम सिंह, विनोद नौटियाल, नरेन्द्र तिवारी, नवीन, भरत पाठक, करन नेगी, मोहित आदि शामिल रहे।

