टनकपुर : अपर सचिव नरेंद्र भंडारी ने किया आइटीआइ का औचक निरीक्षण
टनकपुर/चम्पावत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टनकपुर का अपर सचिव औद्योगिक नरेन्द्र भंडारी ने औचक निरीक्षण किया। आइटीआइ पहुंचे अपर सचिव का प्रधानाचार्य लोकेश चन्द्र भट्ट ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

अपर सचिव ने प्रधानाचार्य से संस्थान में संचालित व्यवसायों एवं संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षार्थियों की जानकारी ली। इसके बाद सभी व्यवसायों की कार्यशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। अपर सचिव भंडारी ने एफडीटी, इलैक्ट्रिशिन व फिटर के प्रशिक्षार्थियों द्वारा बनाए गए रोजगार की प्रशंसा की। एमएमवी के प्रशिक्षार्थियों से Engine के बारे में जानकारी ली गई, welder तथा आरएसी एवं आशुलिपि के प्रशिक्षार्थियों से भी उनके व्यवसाय के सम्बन्ध जानकारी लेने के साथ ही आइटीलेब में इंटरनेट आदि की व्यवस्थाओं को दुरस्त करने पर बल दिया गया। जिसमें सचिव नरेन्द्र भंडारी द्वारा संस्थान में प्रशिक्षण कार्य पर ओर गति देने के साथ कार्य सराहना की गई। इस अवसर पर गिरीश जोशी, मोहन जोशी, विनोद गड़कोटी, दीपक कलौनी, आशीष कुमार, सुनील कुमार, प्रेम रावत, विनोद जोशी, उमेश गड़कोटी, मोहन जोशी, परवेज आलम, हरीश चन्द्र, मंजू आर्या, दिनेश पन्त, शबीना किरन तिवारी, नवल किशोर ओली, निर्मला नेगी, बिनोद सिंह राणा, अरुण कुमार सहित समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

