चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : अंजली चंद ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, बनीं सहायक नगर आयुक्त

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पीसीएस में सफलता हासिल कर अंजली चंद ने युवाओं के लिए पेश की प्रेरणा की मिसाल

टनकपुर/चम्पावत। सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प से सफलता की नई कहानी लिखते हुए टनकपुर के ककरालीगेट निवासी अंजली चंद ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सहायक नगर आयुक्त (AssistantMunicipal Commissioner) पद हासिल किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

Ad Ad


वर्तमान में अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा में उप खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत अंजली चंद की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। जैसे ही उनके चयन की खबर क्षेत्र में पहुंची, उनके आवास पर शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों का तांता लग गया तथा सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अंजली चंद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट फ्रांसिस स्कूल, टनकपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने नोजगे पब्लिक स्कूल, खटीमा से इंटरमीडिएट तथा एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से एम.एससी. एप्लाइड मैथ्स की शिक्षा ग्रहण की। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अंजली ने प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर क्षेत्र की बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा स्थापित की है।
उनके पिता प्रकाश चंद सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी हैं, जबकि माता दीपा चंद गृहिणी हैं। परिवार के सहयोग और संस्कारों को अपनी सफलता का आधार बताते हुए अंजली ने कहा कि सकारात्मक सोच, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास किसी भी कठिन परीक्षा को आसान बना सकते हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि कम संसाधनों को कभी अपनी कमजोरी नहीं समझना चाहिए। नियमित अध्ययन, अधिक से अधिक रिवीजन और समसामयिक विषयों की जानकारी सफलता की कुंजी है। अंजली चंद की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता आज टनकपुर ही नहीं बल्कि पूरे चम्पावत जनपद के लिए गर्व का विषय बन गई है।

Ad Ad