चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर नगरपालिका परिषद का 2026-27 के लिए 7.33 लाख रुपये लाभ का बजट हुआ पारित

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। नगर पालिका परिषद की बैठक पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने किया। बैठक में वर्ष 2026-27 के आय-व्यय के बजट प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए बताया गया कि गत वर्ष की अवशेष धनराशि 11,03,38,687 रुपये और वर्ष 2026-27 में अनुमानित आय 26,26,22,000 रुपये के सापेक्ष 37,22,24,521 रुपये के व्यय का प्रावधान रखा गया है। वहीं 7,36,166 रुपये लाभ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गैस पाइप लाइन बिछाने हेतु गैसनेट सर्विसेज लिमिटेड को अनुमति देने, वर्ष 2025-26 की बैलेंस शीट तैयार करने और नगर पालिका के सभी सभासदों के पहचान पत्र बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नशा छोड़ो, खेल अपनाओ अभियान के तहत वार्डों में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओपन जिम व खेलकूद सामग्री उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, मां पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं व मेले के बाद सफाई कार्यों को सुचारू रखने पर भी चर्चा की गई। बैठक में वार्ड सदस्य दिनेश कुमार, हसीब अहमद, बिलाल अली, कमील अहमद, वर्षा शर्मा, सत्या वाल्मीकि, चर्चित शर्मा, आशा, बबीता वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सविता बिष्ट शामिल रहीं।

Ad Ad
Ad Ad