चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

खेतीखान में रामयज्ञ के साथ रामलीला का भव्य समापन

ख़बर शेयर करें -

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ हवन-पूजन, श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ दी आहुति

खेतीखान/चम्पावत। आदर्श रामलीला कमेटी खेतीखान की ओर से आयोजित श्रीराम महायज्ञ एवं रामलीला का 31 अक्टूबर को विधि-विधान के साथ भव्य समापन हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।

Ad Ad

समापन अवसर पर यज्ञ के मुख्य यजमान यशपाल मनराल रहे। प्रातःकाल से ही पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और यज्ञ में आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर लीला निर्देशक गोपाल सिंह मनराल एवं सह निर्देशक मनोज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ पवन देउपा, रघुराज देउपा, पुष्कर मनराल, लक्ष्मण सिंह बोहरा, विजय फर्त्याल, नरेंद्र सिंह बोहरा, प्रकाश सिंह बोहरा, रघुवर सिंह बोहरा सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समापन पर रामलीला कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।