क्राइमचंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टनकपुर पुलिस ने दो युवकों को कुल 8.46 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 जुलाई 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में टनकपुर पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

Ad Ad

चेकिंग के दौरान मनिहारगोठ रोड स्थित ग्रिप (जीआरईएफ) कैंप के पास पुलिस ने विशाल मिश्रा (23) पुत्र सर्वेश मिश्रा, निवासी मछली गली, वार्ड नंबर-4, टनकपुर को 4.70 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

इसके अलावा हनुमान मंदिर के पास पार्किंग क्षेत्र से सुधीर शर्मा (25) पुत्र राकेश शर्मा, निवासी वार्ड नंबर-4, टनकपुर को 3.76 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 8.46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

  • विशाल मिश्रा के खिलाफ वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
  • सुधीर शर्मा के खिलाफ वर्ष 2023 में चोरी से संबंधित धाराओं (आईपीसी 457/380) में मुकदमा दर्ज हो चुका है।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र बिष्ट, उपनिरीक्षक संदीप पिलख्वाल, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल घनश्याम तथा कांस्टेबल हितेंद्र वर्मा शामिल रहे।

टनकपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।